
यात्री कृपया ध्यान दें, प्लेटफॉर्म के बाहर मौत की गाड़ी आपका इंतजार कर रही है, खंबे से पानी में हो रही करंट की सप्लाई
By Dinesh chourasiya







नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, करंट लगने से महिला की मौत, खंबे से पानी में दौड़ा करंट
। दिल्ली में रेलवे स्टेशन के बाहर करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। राजधानी में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। स्टेशन के बाहर पानी लगा हुआ था। महिला एक पोल के सहारे दूसरी तरफ जा रही थी। इस दौरान उसे करंट लग गया। माना जा रहा है कि पानी में करंट फैलने के कारण महिला की जान चली गई। महिला की पहचान साक्षी आहूजा के रूप में हुई है। महिला पूर्वी दिल्ली में प्रीत विहार की रहने वाली थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




वंदे भारत ट्रेन से चंडीगढ़ जाना था
: महिला नई दिल्ली स्टेशन पर सुबह ही पहुंची थी। महिला को वंदे भारत ट्रेन से चंडीगढ़ जाना था। पुलिस ने बताया कि बारिश के कारण स्टेशन के बाहर पानी लगा हुआ था। गाड़ी से उतरने के बाद महिला पास में लगे पोल के सहारे पानी के दूसरी तरफ बढ़ रही थी। अचानक पोल पकड़ते ही उसे करंट का झटका लगा।
रेलवे ने कहा हमारी लापरवाही नहीं:
इस मामले में रेलवे की तरफ से भी बयान जारी किया गया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच से यह लगता है की बारिश के कारण पानी जमा होने के कारण करंट आने से यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगात है कि इंसुलेशन फेल्यर के कारण केबल से करंट लीकेज








