Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीतिराज्यराष्ट्रीय
Trending

वृहद वृक्षारोपण महाअभियान में जनसंपर्क कार्यालय की सहभागिता, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगाए पौधे

पर्यावरण पार्क में 'एक पेड़ माँ के नाम' के तहत किया पौधरोपण, पौधों की सुरक्षा व देखभाल का लिया संकल्प

योगेश्वर रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 30 जुलाई 2026

 जिला प्रशासन द्वारा आज आयेाजित वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा जिला मुख्यालय बालोद स्थित पर्यावरण पार्क में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर सहित सोशल मीडिया समन्वयक श्री तनवीर खान, श्री मनीष यादव, श्री कृष्णशरण साहू, श्री राजेन्द्र कुमार, श्री घनश्याम चन्द्राकर, श्री हुलेश रजक, श्री सुरेन्द्र साहू सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने माँ के नाम पर एक-एक पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधरोपण कर रोपे गए पौधे का समुचित देखभाल एवं सुरक्षा करने का संकल्प भी लिया। 

 

Related Articles

Back to top button