Aradhna news BalodBalodCRIMEUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय
Trending

साइबर जागृति अभियान के तहत बालोद में 2,366 लोगों को किया जागरूक

स्कूलों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंची पुलिस, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया अपराधों से बचाव के बताए उपाय

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 19 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रदेशव्यापी ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत बालोद पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 2,366 छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को साइबर अपराध, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

13 स्थानों पर आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

 

अभियान के तहत थाना कोतवाली एवं साइबर सेल बालोद द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवारीकला, साइबर सेल द्वारा स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी हिंदी माध्यम स्कूल खलारी, थाना डौंडी द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल डौंडी, थाना डौंडीलोहारा द्वारा हाई स्कूल संबलपुर, चौकी हल्दी द्वारा सिकोसा इंग्लिश मीडियम स्कूल तथा थाना सुरेगांव द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

इसी तरह थाना मंगचुवा में ग्रामीणजनों, थाना सनौद में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिरई, थाना गुण्डरदेही में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कचांदूर, थाना राजहरा में स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी हिंदी माध्यम स्कूल, थाना रनचिरई में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलंगपुर, थाना गुरुर में बालक स्कूल कोलियामार तथा थाना पुरूर में स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

OTP, PIN और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की दी समझाइश

 

कार्यक्रमों में विद्यार्थियों एवं नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं मैसेज, संदिग्ध लिंक, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल तथा ऑनलाइन लेन-देन से जुड़ी धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए।

 

पुलिस ने समझाइश दी कि OTP, PIN, CVV, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। साथ ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान ऐप डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी गई।

 

‘जागरूक बनें, 5 से 10 लोगों को जागरूक करें’

 

बालोद पुलिस ने साइबर जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नागरिकों से ‘जागरूक बनें, 5–10 लोगों को जागरूक करें’ की अपील की। पुलिस ने लोगों को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया, ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकें।

 

साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

 

पुलिस ने नागरिकों से कहा कि साइबर अपराध या ऑनलाइन वित्तीय ठगी होने पर घबराएं नहीं और बिना देरी राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही संबंधित पुलिस थाने को भी तत्काल सूचना देने की अपील की गई।

 

बालोद पुलिस ने आमजन से डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते समय सतर्क एवं जिम्मेदार रहने तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है।

 

 

Related Articles

Back to top button