
राजहरा पुलिस की कार्रवाई, 60 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
10.800 बल्क लीटर देशी शराब जब्त, आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा जेल
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद/राजहरा, 18 अगस्त 2026। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजहरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 60 पौवा देशी शोले प्लेन शराब, कुल 10.800 बल्क लीटर, जिसकी कीमत करीब ₹4,800 बताई गई है, बरामद की है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा सीएसपी राजहरा श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन में की गई।
18 अगस्त 2026 को राजहरा पुलिस टीम टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने मनेश कुमार सोनवानी पिता तिहारू राम, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 26, अनिल प्रेस के पीछे, नेहरू नगर चौक राजहरा के मकान में कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान मकान में तुलसी चौरा के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 60 नग पौवा देशी प्लेन शोले कंपनी की शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। राजहरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है।





