Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीतिराज्यराष्ट्रीय
Trending

जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बिजली बिल, जिला अस्पताल और नगर पालिका व्यवस्था का उठाया मुद्दा

बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच, गर्भवती महिलाओं के अनावश्यक रेफरल पर कार्रवाई और स्वर्गरथ व कचरा वाहनों की मरम्मत की मांग

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद। 31जुलाई 2026।  नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आम नागरिकों से जुड़े तीन प्रमुख मुद्दों को उठाते हुए संबंधित विभागों से जांच एवं आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का अनुरोध किया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि नए बिजली मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिससे आमजन आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यकतानुसार पुराने मीटर पुनः लगाने अथवा उचित समाधान उपलब्ध कराने की मांग की गई।

दूसरे मुद्दे में जिला अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में रेफर किए जाने पर चिंता व्यक्त की गई। ज्ञापन में इस व्यवस्था की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा जिला अस्पताल में ही बेहतर उपचार सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इसके अलावा नगर पालिका के स्वर्गरथ एवं कचरा संग्रहण वाहनों की जर्जर स्थिति का भी उल्लेख किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि वाहनों की खराब स्थिति से नागरिक सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। इसलिए उनकी शीघ्र मरम्मत कर नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों का शीघ्र समाधान आवश्यक है और आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष लगातार उठाया जाता रहेगा।

Related Articles

Back to top button