Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य
Trending

वन महोत्सव पर वन मंडल बालोद ने किया वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

मां छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद। 31जुलाई 2026     वन महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यालय वन मंडल बालोद के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया, जिसके पश्चात अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे लगाकर हरित पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसडीओ किशोरी लाल साहू, एसडीओ एम.सी. डाहीरे, मुख्य लिपिक एम.के. कौशल, यशवंत कड़वे, सरोज, सियाराम भुआर्य, रेणु घडोले, तोमेश्वर, गिरिजा, मंजू, किरण, खिलेश्वरी, अवधेश सहित वन मंडल कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है और प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button