
महासमुंद। : जिले के बसना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भवरपुर चौंकी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में नाबालिग लड़कियों को अपहरण कर ले जाने और बलात्कार करने के आरोप में दो युवकों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 366,376(2) (ढ) और पास्को एक्ट 4,6 के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।
आपको बता दें कि 2022 और 2023 में दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला कर जम्मू-कश्मीर चले गए थे और वहीं रह कर दोनों आरोपी दोनों नाबालिग लड़कियों का शरारिक शोषण कर रहे थे। नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने भंवरपुर चौकी में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। भवरपुर चौंकी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
फिर दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार


















