छत्तीसगढ़

भिलाई-3 चरोदा नगर निगम की सामान्य सभा में विपक्षी दल ने सत्ता पक्ष को प्रश्न काल में घेरे रखा  हंगामा:गौरव पथ बना नहीं, भुगतान हो गया ई-रिक्शा के कबाड़ का भी पता नहीं

By Dinesh chourasiya

भिलाई-3 चरोदा नगर निगम की सामान्य सभा में विपक्षी दल ने सत्ता पक्ष को प्रश्न काल में घेरे रखा। सवालों के जवाब में दोनों पक्षों के बीच सदन में जमकर शोर-शराबा होता रहा।

इन दिनों सिरसा गेट से लेकर उमदा तक गौरव पथ का निर्माण किया जा रहा है। रोड में सिर्फ डिवाइडर और सीमेंटीकरण का ही काम हुआ है। अभी भी ओशो उपवन के पास पुल चौड़ीकरण, उमदा और सिरसा गेट में काम बचा है। फिर भी 90 फीसदी काम पूरा होना बताकर निर्माण एजेंसी को 13.52 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है।

मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई। जून 2023 में काम पूरा होना था। दिक्कतों की वजह से निर्माण एजेंसी को अगस्त 2023 तक समय दिया गया है। विपक्ष पूरी राशि का भुगतान करने के मामले में सत्ता पक्ष के घेरे रहा। सोमनी के पार्षद तुशांत वर्मा ने गौरव पथ के संदर्भ में सवाल किया था।

बिना सूचना दिए टेस्टिंग के नाम पर गंदे पानी की आपूर्ति करता रहा एक अन्य सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने 2014 में शुरू हुए जल आवर्धन योजना के अभी तक शुरू नहीं होने का कारण पूछा।

वहीं मामले में कांग्रेस पार्षद संतोष तिवारी ने भी कहा कि 5 दिनों तक जल आवर्धन योजना के तहत बिछी पाइपलाइन से रॉ वाटर की आपूर्ति की गई, लेकिन लोगों को नहीं बताया गया कि यह गंदा और अशुद्ध पानी है। ऐसी परिस्थितियों में लोगों को पहले सूचना दी जानी चाहिए। इस पर सभापति कृष्णा चंद्राकर ने निगम के अफसरों से कहा कि दिए गए सुझाव का पालन किया जाए।

Related Articles

Back to top button