
छत्तीसगढ़
क्रिकेट खेलकर घर आते 13 वर्षीय बालक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के घोटिया गांव में क्रिकेट खेलकर घर आते 13 वर्षीय बालक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. इस दौरान बालक योगेंद्र यादव दौड़ते-दौड़ते गिर गया. जिसे 108 के माध्यम से हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दी है. आगे की कार्रवाई जारी है|





