छत्तीसगढ़

ये शख्स महिलाओं बच्चों की अश्लील फोटो, वीडियो लेकर सोशल मीडिया में करता था अपलोड, पुलिस ने दबोचा

By Dinesh chourasiya

धमतरी.: सोशल मीडिया में क्राइम की खबरें बढ़ती जा रही है। इनमें चाहे धोखाधड़ी के मामले हो या किसी का फोटो, वीडियो वायरल करने की  घटना। ताजा मामले में धमतरी पुलिस ने महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो/फोटो अपलोड करने वाले  आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
 

CYBER CRIME : साइबर ठगों का नया पैंतरा, महिला व बाल विकास के नाम पर कर रहे ठगीपुलिस ने ऐसे की कार्रवाई 

पुलिस ने बताया कि एनसीआरबी नई दिल्ली से सायबर टीप लाईन रिपोर्ट के संबंध में लिखित पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें अनावेदक के मोबाईल नंबर से धारक द्वारा विभिन्न सोशल मिडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो/फोटो 20 दिसंबर 2020 के समय 7 बजे घटनास्थल ग्राम मेघा थाना मगरलोड जिला धमतरी से वायरल किया है।

cyber_crime.jpgआरोपी तुलाराम साहू 34 साल पिता पुनीत राम निवासी वार्ड क्रंमांक 20 छोटी करेली का यह कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध दर्ज किया है। थाना मगरलोड द्वारा अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button