
प्रेमिका ने नहीं दिलाई नई बाइक, तो सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका के सिर व कनपटी पर हथौड़ी से कई बार कर दिया हमला पीड़ित की शिकायत पर कुछ हीं घंटों में आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा
By Dinesh chourasiya
कबीरधाम जिले के थाना रेंगाखार क्षेत्र में आरोपी किशन पिता फूलसिंह मंडावी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खडौदा थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम द्वारा अपने प्रेमीका से जनपद के आवश्यक रजिस्टर की मांग कर रहा था, व नया मोटरसाइकिल खरीद कर दो कहकर विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ जाने से आरोपी द्वारा हत्या करने की नियत से लोहे के हथौड़े से सिर में कई बार प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना रेंगाखार में धारा 307 भारतीय दंड विधान के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पीड़िता को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।











मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी रेंगाखार द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेंगाखार निरीक्षक दुर्गेश रावटे के द्वारा टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान विवेचना व पुलिस टीम के अथक प्रयास से महज 12 घंटे के भीतर आरोपी किशन मंडावी पिता फुलसिंह मंडावी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।








