छत्तीसगढ़

FACEBOOK के माध्यम से नाबालिग युवती से दोस्ती कर.. युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। बुढार थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग को छत्तीसगढ़ का रहने वाला युवक धीरेंद्र पनिका फेसबुक के माध्यम से अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था।

शहडोल जिले की पुलिस अनुसार आरोपी युवक धीरेंद्र पनिका छत्तीसगढ़ का निवासी है। एफबी के माध्यम से नाबालिग युवती से दोस्ती की और उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर सुनसान विद्यालय में बुलाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग अपने घर से शाम को गई थी। वह रात भर घर वापस नहीं लौटी। उसकी लगातार परिवार वाले तलाश करते रहे। सुबह युवती घर पहुंचकर पूरी आपबीती घर में बता दी। उसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज कराया है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने दुष्कर्म पास्को एक्ट और अन्य धाराओं पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग से पहले फ्रेंडशिप की और उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जिले में इन दिनों नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक माह के भीतर ही कई घटनाएं आ चुकी है।नाबालिग युवतियों के साथ दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे।

Related Articles

Back to top button