छत्तीसगढ़

रायपुर 💫 अब लड़कों से पीछे नहीं है लड़कियां मोबाइल पर बात कर रहे युवक का मोबाइल लड़कियों ने लूटा, FIR दर्ज

By Dinesh chourasiya

: राजधानी रायपुर में लगातार हो रही मोबाइल लूट की घटनाओं ने पुलिस के भी कान खड़े कर दिए है। अब इस काम मे लड़कियां भी पीछे नहीं है। सिविल लाइन क्षेत्र में ठीक इसी तरह का एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। यहां पर मोबाइल पर बात कर रहे युवक का मोबाइल लड़कियों ने लूट लिया। घटना में लूट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, पंडरी के गांधी नगर निवासी भोला राम डोंगरे ने सिविल लाइन थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि वो सिटी सेंटर बाटा शोरूम में काम करता है और हर दिन की तरह बुधवार को भी रात साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर पैदल अपने घर गांधीनगर आ रहा था। इस दौरान माता गैरजा जय भोले काम्प्लेक्स के पास पहुंचा था कि पीछे से दो पहिया वाहन सवार एक लड़का और पीछे बैठी तीन लड़की आये। पीछे बैठी एक लड़की ने उसके हाथ से मोबाइल झपट्टा मारकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामले में सिविल लाइन पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button