छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार हीरो अनुज शर्मा बलौदाबाजार से लड़ेंगे चुनाव! भाजपा खेलेगी बड़ा दांव

By Dinesh chourasiya

 

 

  : सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा पद्मश्री अनुज शर्मा को आने वाले विधानसभा चुनाव में बलौदाबाजार सीट से उतारा

 Anuj Sharma


 

रायपुर :  Anuj Sharma join BJP : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस और 15 सालों तक सत्ता में रह चुकी भाजपा दोनों ही अपनी जीत का दावा कर रही है। वहीं अब राजनीतिक पार्टियों में नेताओं के दल बदलने और नए सदस्यों के जुड़ने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

इसी बीच छॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और पद्मश्री अनुज शर्मा बीजेपी में शामिल हो गए है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। उनके साथ ही दो और दिग्गजों ने पार्टी का दामन थाम लिया है। कहा जा रहा है कि तीनों दिग्गज हस्तीयों के BJP में शामिल होने से पार्टी के चुनाव में बड़ा फायदा मिलेगा।

बलौदाबाजार से चुनाव लड़ेंगे अनुज शर्मा

  :  बता दें कि आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन तीनों दिग्गजों के आने से भाजपा को बड़ा फायदा होने वाला है। कहा जा रहा है कि पार्टी इन तीनों लोगों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बना सकती है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा पद्मश्री अनुज शर्मा को आने वाले विधानसभा चुनाव में बलौदाबाजार सीट से उतार सकती है।

2018 में तीसरे नंबर पर थी भाजपा

  :  वर्तमान में यहां से जोगी कांग्रेस से प्रमोद शर्मा विधायक है। 2013 और 2018 में पार्टी को भाजपा से हार का सामना करना पड़ा था। 2018 में भाजपा यहां तीसरे नंबर पर आ गई थी। बीजेपी उम्मीदवार टेसू धुरंधर को महज 48808 मिले थे। भाजपा इस सीट को हर हाल में जीतना चाहती है। यही वजह है कि पार्टी अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा को चुनावी मैदान पर भेजना चाहती है। अनुज शर्मा बलौदाबाजार जिले के ही रहने वाले है और अभिनेता होने की वजह से उनकी लोकप्रियता भी है

Related Articles

Back to top button