छत्तीसगढ़

तेज आंधी-तूफान का कहर,परिवार के साथ जंगल गई 3 वर्षीय मासूम बच्ची के ऊपर गिरा पेड़… मौके पर मौत…

कोंडागांव। विकासखंड माकड़ी के बेलगांव किकाड़ीबेड़ा जंगल से दुखद घटना निकल कर सामने आई है। यहां परिवार के साथ जंगल गई 3 वर्षीय मासूम बच्ची के ऊपर पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से 3 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के संबंध में मकड़ी थाना प्रभारी सोहन सिंह सोढ़ी ने जानकारी देते हुए बताया, की बेलगांव किकाड़ीबेड़ा निवासी तुलाराम मंडावी अपनी पत्नी सियाबती और 3 वर्षीय बेटी चांदनी के साथ घर के ही पास स्थित जंगल गए थे।

अचानक तेज हवा चलने से चांदनी के ऊपर साल का बड़ा वृक्ष आकर गिर गया। इससे चांदनी पेड़ के नीचे दब गई और उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। किसी तरह से तुलाराम ने चांदनी को पेड़ के नीचे से निकालकर माकड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Related Articles

Back to top button