
दुर्ग लेकर भिलाई तक बारिश को लेकर निकायों ने तैयारी शुरू कर दी है। दुर्ग, भिलाई, रिसाली सहित अन्य निकायों के प्रमुख नालों और बड़ी नालियों की युद्ध स्तर पर सफाई की जा रही है। अगले 5 दिनों में काम पूरा करने के निर्देश जारी हुए हैं। ताकि बारिश की स्थिति में कहीं भी जलभराव के हालात न बनें।
By Dinesh chourasiya
बारिश को लेकर निकायों ने तैयारी शुरू कर दी है। दुर्ग, भिलाई, रिसाली सहित अन्य निकायों के प्रमुख नालों और बड़ी नालियों की युद्ध स्तर पर सफाई की जा रही है। अगले 5 दिनों में काम पूरा करने के निर्देश जारी हुए हैं। ताकि बारिश की स्थिति में कहीं भी जलभराव के हालात न बनें।
दुर्ग में प्रमुख रूप से शंकरनाला, कसारीडीह नाला, पुलगांव नाला, हरनाबांधा नाला सहित अन्य बड़ी नालियों की सफाई कराई जा रही है। वहीं भिलाई में तेल्हा नाला, कोसानाला, चिखली नाला, पावर हाउस नाला, कैम्प क्षेत्र नाला और रिसाली में मुख्य नाले में सफाई कार्य जारी है। रिसाली में नाली की सफाई देखने एमआईसी चंद्रभान ठाकुर और चंद्रप्रकाश ठाकुर पहुंचे।







शंकर नाला की सफाई और मलबा हटाने कहा
दुर्ग में शंकर नाला और आसपास की अन्य बड़ी नालियों की सफाई जारी है। मेयर धीरज बाकलीवाल, पार्षद सतीश देवांगन ने निरीक्षण किया। वे नाले की सफाई का काम जल्द पूरा करने, जमा मलबा हटाने निर्देश दिए।
बारिश से पहले काम पूरा करें, नहीं तो कार्रवाई होगी
इधर भिलाई में बारिश से पहले नालों की सफाई पूरा नहीं होने पर सीधे कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मेयर नीरज पाल ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इसके बाद से सफाई कार्य जारी है।







