छत्तीसगढ़

जुआफड़ खेलने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपये के साथ 11 बाइक सहित 14 मोबाइल जब्त 

By Dinesh chourasiya

बलौदाबाजार। CG  जिले में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ धरपकड़ कार्रवाई की है। पुलिस ने राजा देवरी थाना के वनांचल क्षेत्र स्थित गोलाझर के झेरिया बांध जुआफड़ में दबिश देकर जुआ खेल रहे 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 6 हजार 70 रुपये नकद के साथ 11 बाइक और 14 मोबाइल  जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी वनांचल क्षेत्र के साथ ही बिलाईगढ़-सारंगढ के आसपास वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर राजा देवरी थाना के सुपुर्द किया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button