
छत्तीसगढ़
BHILAI NEWS : प्लायवुड कंपनी में लगी भीषण आग, 8 दमकल वाहन मौके पर पहुंची, अब तक नहीं पाया गया काबू
By Dinesh chourasiya
CG NEWS : दुर्ग जिला के औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लायवुड कंपनी में भीषण आग लगी है। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।
मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के जेवरा सिरसा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में गोयल में प्लायवुड में दोपहर 12 बजे के आसपास भीषण आग की लपटें उठती देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग की भयावहता को देखते हुए बीएसपी और निगम टीम को भी बुलवाया।


















