छत्तीसगढ़

CG NEWS: आकाशीय बिजली बनी कहर, मक्का तोड़ने गई 3 महिलाएं झुलसी, एक की हालत गंभीर, इलाज जारी

By Dinesh chourasiya

कोंडागाव। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के माकड़ी ब्लाक  में शुक्रवार को तूफानी बारिश हुई। इस दौरान हाड़ीगांव में मक्का तोड़ने गई महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिसमें तीन महिलाए  झुलस गई। इसमें दो की हालत स्थिर है वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस सभी पीड़ितों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य में जारी है।

जानकारी के अनुसार हाड़ीगांव में खेतों में मक्का तोड़ रही महिलाएं अचानक तेज बारिश  और गरज के कारण पेड़ के नीचे जाकर खड़ी हो गई थी, जिससे पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से महिलाएं बेहोश हो गई। इनमें दसबती सोरी पिता सुखमन सोरी 15 वर्ष, कमला मरकाम पति राजमन मरकाम 50 वर्ष, अनीता नेताम पिता राजमन नेताम 17 वर्ष सभी निवासी हाड़ीगांव के है।

दोपहर दो बजे गांव के खेत में महिलाएं मक्का तोड़ने गई थी

पूर्व सरपंच ने बताया शुक्रवार को दोपहर दो बजे गांव के खेत में महिलाएं मक्का तोड़ने गई थी, जो छह-सात महिला और पुरुष थे। लेकिन दोपहर के दो बजे अचानक बादल गरजा और पानी गिरा तो महिलाएं पेड़ के नीचे चली गई और पेड़ में गाज गिरा जिससे वे लोग बेहोश हो गई। इसके बाद तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन एंबुलेस ने चार बजे तक आने की बात कही। इसके बाद कोंडागांव में फोन लगाया गया, तो वहां भी डेढ़ घंटा लगने की बात कही। जिसके बाद सरपंच ने अपनी गाड़ी से पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button