छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद सूने मकान में चोरों ने बोला धावा, 2.75 हजार रुपये नगद समेत सोने व चांदी जेवरात किये पार, मामला दर्ज… 

By Dinesh chourasiya

कांकेर। CG NEWS : शहर में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए है। पूरी घटना एकता नगर वार्ड की है, जहा सुने मकान को निशाना बनाकर 2 लाख 75 हजार रुपये नगद समेत सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गए। सुबह जब परिवार वापस लौटा तब उन्हें घटना का पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुची पुलिस की टीम डॉग स्क्वाड के साथ और पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी गई।

एकता नगर में रहने वाले माहेश्वरी परिवार के लोग समाजिक कार्य से केशकाल गए हुए थे.इसी बीच अज्ञात चोर ने पहले ताला तोड़ा और फिर घर मे घुसकर अलमारी के रखे 2 लाख 75 हजार रुपये नगद , सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार के लोग वापस लौटे तो घर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। जब उन्होने अंदर जाकर देखा तो रूम के सारे सामान बिखरे पड़े थे और आलमारी का दरवाजा भी टूटा हुआ था। अंदर रखे सभी सामान और नगदी रकम गायब थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुचे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटे हुए है।

Related Articles

Back to top button