
वैशाली नगर विधानसभा में आम नागरिकों से की भेंट मुलाकात… वैशाली नगर विधानसभा के सभी वार्डाे में 50 लाख रूपये तक के सीमेंटीकरण कार्य की घोषणा
भिलाई नगर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने राज्य गीत अरपा पैरी के धार से कार्यक्रम की शुरुआत कर लोगों से संवाद करना शुरू किया।
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का उद्देश्य यह पता करना है कि योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है कि नहीं। राशन कार्ड को लेकर मुख्यमंत्री ने लोगों की प्रतिक्रिया जानी उन्होंने कहा कि हमने आधार कार्ड से लिंक कर राशनकार्ड बनाया है, आज कोई भी व्यक्ति छुटा नहीं है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव, महापौर नीरज पाल, पूर्व राज्य मंत्री बारुद्दीन कुरैशी, ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, नगरपालिका निगम भिलाई के सभापति गिरवर बंटी साहू, अंत्यावसायी विकास निगम के उपाध्यक्ष सु नीता लोधी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।







मुख्यमंत्री से बात करते हुए उषा सिन्हा ने बताया कि राशनकार्ड बन गया है, घर में मैं और मेरे पति रहते हैं, चावल, शक्कर, नमक नियमित रूप से मिलता है। मेडिकल मोबाइल यूनिट के बारे में मुख्यमंत्री को बताते हुए शोभा देवी ने कहा कि तीन देवी मंदिर के पास गाड़ी लगती है। हमेशा मेडिकल मोबाइल यूनिट से इलाज कराती हूं, एक भी पैसा नहीं लगता। मुख्यमंत्री से बात करते हुए महिला ने बताया कि उसके नाती के सिर पर पस जमा हो गया है, इलाज रायपुर में चल रहा है। मदद की मांग पर मुख्यमंत्री ने उन्हें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत आवेदन करने की बात कही ताकि तुरंत मदद हो सके।
मुख्यमंत्री बघेल द्वारा राजीव युवा मितान क्लब के गठन के बारे में पूछने पर क्लब के सदस्य ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सपना को साकार करने के उद्देश्य से क्लब का गठन किया गया है। दो ग्रुप हैं, जिसमे 20- 20 सदस्य हैं, हम तालाब की सफाई का कार्य भी रहे हैं। सेक्टर-1 निवासी कांत केडिया ने बताया कि उन्हें भवन नियमितीकरण का लाभ मिला। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने वाली रिजवाना ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए बताया कि वह कबड्डी खेलती है, टीम के 12 सदस्यों को 2-2 हजार रुपये की राशि मिली।
मुख्यमंत्री ने उनकी टीम को बधाई दी और कहा कि आगे इसके लिए 25 करोड़ का प्रावधान रखा है, 26 लाख लोगों ने इस बार भाग लिया है, आने वाले सत्र में तुरंत ईनाम की राशि मिलेगी। दिलीप कुमार भगत ने बताया कि उन्होंने बिना अनुमति के भवन बनवा लिया था, अब वर्तमान में नियमितीकरण करा लिया है, उन्होंने भवन नियमितीकरण के सरलीकरण के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मती अनुसुइया मरकाम ने बताया कि जुग्गी झोपड़ी योजना अंतर्गत लाभ मिला है।




पहले घर मिट्टी का था अभी पट्टा मिला है। राशन कार्ड, श्रम कार्ड भी मिला है। श्रम विभाग से सिलाई मशीन भी मिली है, सिलाई का कार्य भी उनके द्वारा किया जा रहा है। समूह की महिला मती बिंदा यादव ने बताया कि उन्होंने 1.5 क्विंटल गोबर बेची हैं, जिससे उनको 60-65 हजार रुपए का लाभ प्राप्त हुआ है, इस पैसे से गाय खरीदी हैं, अभी सामान्य रिक्शे से गोबर बेचने जाते हैं। बिंदा ने मुख्यमंत्री से ई-रिक्शा और राशन कार्ड की मांग की, इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने राशन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा बारहवीं की छात्रा प्रज्ञा सिंह ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में आधुनिक सुविधा से युक्त स्मार्ट क्लास, हाईटेक लैब, लाइब्रेरी है,







