
छत्तीसगढ़
भिलाई के नंदनी रोड़ स्थित अग्रेजी शराब भट्टी शराब लेने गए ससुर और दामाद से 25 हजार की लूट,के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
By Dinesh chourasiya
भिलाई ✍️छावनी थाना क्षेत्र स्थित नंदनी रोड की अंग्रेजी शराब भट्ठी गए ससुर-दामाद के साथ दिनाक 03/ 08/ 2023 गुरुवार की शाम 6.30 बजे 25 हजार रुपए की लूट हो गई। तीन लुटेरे पहले शराब लेने के लिए लाइन में खड़े सुंदर नगर निवासी नौशाद के हाथ से 500 रुपए छीनकर ले भागे। दुकान से थोड़ी दूर खड़े उसके ससुर ने लुटेरों को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की तो तीनों ने मिलकर ससुर को पकड़ लिया। उसके पैंट की दाहिने जेब में रखे 24,500 रुपए और लेकर सेक्टर-11 स्वीपर मोहल्ला की तरफ रफूचक्कर हो गए। पीड़ित नौशाद ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद अपराध दर्ज कराई। बताया कि उसके ससुर से छीना-झपटी करते समय लुटेरे एक-दूसरे का नाम क्रमश: कुलदीप, बल्लु और कैलाश पुकार रहे थे। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार करके आज जेल भेज दिया







