छत्तीसगढ़

खटीक मोहल्ला जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, पांच जुआरी से 71 हजार जप्त

By Dinesh chourasiya

 

 बिलासपुर – 52 परियों से इश्क लड़ा रहे हैं, पांच जुआरियों को कोतवाली और ACCU की टीम ने ताश की पत्ती और 71 हजार 500 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सभी जुआरी खटीक मोहल्ला में जुआ खेल रहे

जुआरियों मे शेख इरफान पिता शेख इजराइल उम्र 32 वर्ष निवासी करबला रोड, शमशेर मोहम्मद पिता स्वर्गीय मोहम्मद उम्र 59 वर्ष निवासी टिकरापारा, पवन खटीक पिता स्वर्गीय मोतीराम खटीक उम्र 41 वर्ष निवासी टिकरापारा खटीक मोहल्ला, नवीन यादव पिता गोविंद यादव उम्र 46 वर्ष निवासी टिकरापारा , सुरेश खटीक खटीक पिता स्वर्गीय कामता प्रसाद खटीक टिकरापारा शामिल है.

सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है.ACCU प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव , थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक प्रदीप आर्य प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह, प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह, आरक्षक तरुण केसरवानी, सरफराज खान, मुकेश वर्मा, नुरुल कादिर, रंजीत, प्रेम सूर्यवंशी की मौजूदगी मे रेड कार्रवाही की गयी.

Related Articles

Back to top button