छत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : मोहब्बत में धोखा : एक प्रेमी से लाखों की धोखाधड़ी कर, पूर्व प्रेमी से रचाई शादी, शातिर युवती गिरफ्तार…

 

 

कांकेर। CG CRIME NEWS : जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां युवती ने अपने पूर्व प्रेमी के साथ धोखाधड़ी की है। युवती की एक फेसबुक हुई नवयुवक व्यापारी से दोस्ती। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई, और युवती व्यापारी युवक को शादी करने का झांसा देकर लगभग 23,81,108 रुपये कई बहानों से ऐंठ ली। लड़की अपने घर से भी जेवरात लेकर फरार हो गई थी। यह पूरा मामला चारामा थाना क्षेत्र का है।

 

 

युवती और युवक के बीच फेसबुक से दोस्ती हुई। युवती जहां एक आलू-प्याज के थोक व्यापारी युवक जिसका नाम रितिक देवांगन है को धमतरी की युवती (आरोपी) लेखा देवांगन से फेसबुक के माध्यम से पहले तो दोस्ती हुई और बाद में यह प्यार में बदल गई। दरअसल, यह प्यार नहीं ठगी थी जिसे युवक समझ नही पाया और जब युवक को समझ आया तब तक युवती अपने पूर्व प्रेमी से शादी कर चुकी थी।

 

 

 

 

बता दें कि वहीँ उक्त आरोपी युवती ने 1 मार्च को अपने पूर्व प्रेमी उमेश देवांगन से शादी कर, अपना घर बसा ली थी उसे भी इस ठगी के बारे में कुछ नही बताया था। परेशान पीड़ित युवक ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत 16 मार्च को चारामा थाना पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस तत्परता दिखाते हुए उक्त युवती की तलाश में जुटी गई। पुलिस ने आरोपी युवती को बिलासपुर के नेहरू नगर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगद 9 लाख 50 हजार रुपए सहित सोने के आभूषण बरामद किया और आरोपी युवती के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर युवती को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button