छत्तीसगढ़

डर्टी टीचर की गंदी बातेंः शिक्षक छात्राओं से करता था अश्लील बातें, यौन उत्पीड़न का भी लगाया आरोप, पीड़ितों ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार…

मुंगेली. शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता की हदें पार करने का मामला सामने आया है. जहां छात्राओं ने शिक्षक पर गंदी बात करने के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है. मानसिक रूप से प्रताड़ित छात्राओं ने अब कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है.

वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए युवा कांग्रेस के नेतृत्व में लिखित में शिकायत की गई है. शिकायतकर्ताओं को कलेक्टर ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है. वहीं डर्टी टीचर के हरकत को लेकर पालकों में आक्रोश देखा जा रहा है. पूरा मामला मुंगेली विकासखण्ड के सरकारी मीडिल स्कूल का है.

Related Articles

Back to top button