छत्तीसगढ़

सड़क पर बेखौफ स्टंट करते नजर आए 4 युवक, नियमोंं की उड़ी धज्जियां, देखें खतरनाक VIDEO…

रायपुर. राजधानी में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ गई है. दो-पहिया स्कूटी पर चार युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि, एक स्कूटी में 3 युवक बैठे हैं और चौथे युवक को गाड़ी में बैठे 2 युवक साइड में लटकाकर पकड़े हुए हैं.

बता दें कि, 4 युवकों ने रविशंकर यूनिवर्सिटी की सड़कों पर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खतरनाक स्टंट किया है. इस स्टंट को करने के दौरान अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो चारों युवकों की जान भी जा सकती है. अब स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर का बताया जा रहा है. पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है.

Related Articles

Back to top button