छत्तीसगढ़

मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ….शुक्रवार को देर शाम बिलासपुर सहित पूरे क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश

 बिलासपुर। गुरुवार से जिस बात की आशंका जाहिर की जा रही थी वह आज शुक्रवार को सही साबित हुई। आज दोपहर से आसमान पर दिख रहे काले बादल रात 8 बजे तक बरस ही पड़े। जिस तरह झूम झूम कर झमाझम बारिश होती रही। उससे कुछ दिनों तक के लिए ही सही लोगों को बढ़ती गर्मी से निजात मिल जाएगी।

मौसम की ठंडक सब को सुकून देगी। ग्रामीण इलाकों में जिन किसानों ने गेहूं की फसल लगाई है उनके लिए यह बारिश चिंता जनक हो सकती है। लेकिन रवि फसल धान समेत तमाम सब्जी उत्पादक किसानों के यह बारिश राहत की बारिश बन कर आई है। वही बिलासपुर से लगे गांव में अगर इस बारिश का खासा जोर रहा तो पानी की निस्तारी की समस्या भुगत रहे ग्रामीणों को इससे निजात मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button