छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS : रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित श्री गुजराती स्कूल के मध्यान्ह भोजन में निकले कीड़े,

 

 

 

रायपुर : RAIPUR NEWS : राजधानी के एक नामी स्कूल के मध्यान्ह भोजन में लापरवाही का मामला सामने आया है। रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित श्री गुजराती स्कूल में पहली से पांचवी तक के बच्चो को दिए मध्यान्ह भोजन में कीड़े निकले हैं। बताया जा रहा है कि यह पहली शिकायत नहीं है, इससे पहले भी तीन से चार बार ऐसी शिकायतें सामने आ चुकी है। शिक्षकों ने लगातार लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

 

 

 

 

माना जा रहा है कि तात्कालिक रूप से कुछ सुधार के बाद फिर वही मंजर सामने आता है। अहम बात यह सामने आई कि हाईस्कूल के बच्चों को जहां बेहतर भोजन मिलने की बात कही जा रही है। वहीं प्राइमरी के बच्चों के खाने में कीड़े होने की बात उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने से कम नहीं है।

 

 

Related Articles

Back to top button