Uncategorized

RAIPUR NEWS भाजपा का विधानसभा घेराव : राजधानी पुलिस ने बनाया रूट प्लान, इन रास्ते का करें उपयोग, नहीं तो…

 

 

रायपुर। RAIPUR NEWS : भारतीय जनता पार्टी कल विधानसभा का घेराव करेगी। प्रदेशभर से भाजपा के कार्यकर्ता कल विधानसभा घेराव के लिए रायपुर पहुंचेगे। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसलिए रूट प्लान बनाया है। रायपुर यातायात पुलिस ने आवागमन को लेकर बताया कि विधानसभा की ओर आने वाले सभी मार्गो पर यातायात में स्थित स्कूल/कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्राए सुबह 6:00 से 10:00 बजे के मध्य आवागमन कर सकेंगे। 10:00 बजे के बाद स्कूली वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। पालकगण 10:00 बजे के बाद वैकल्पिक कचना से तुलसी नहर पुलिया मार्ग होकर ग्राम नरदहा से बच्चों को ले जा सकेंगे।

 

 

घेराव कार्यक्रम के पहले रिंग रोड नंबर 3 के किनारे ग्राम कचना के पास विशाल आम सभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहाँ से विधानसभा घेराव के लिए रैली निकलेगी। इस दौरान विधानसभा आने वाले सभी मार्गों में मजबूत बैरिकेट्स लगाकर रोड को ब्लॉक कर दिया गया है, जहाँ से सामान्य यातायात का आवागमन करना संभव नहीं है। अतः रिंग रोड नम्बर-3 और विधानसभा मार्ग की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।

 

 

जो निम्नानुसार है:-

  1. बलौदाबाजार की ओर से होकर रायपुर आने वाले वाले आम नागरिक /वाहन चालक किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग के स्थान पर खरोरा से आरंग होकर रायपुर आवागमन कर सकते हैं, एवं रायपुर से बलोदा बाजार जाने वाले वाहन चालक /आम नागरिक भी इसी मार्ग से होकर आवागमन कर सकते हैं

2. बिलासपुर से रिंग रोड नंबर 3 होकर महासमुंद की ओर जाने वाले वाहन चालक किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग को छोड़कर सीधे भनपुरी चौक से रिंग रोड नंबर 2 होकर टाटीबंध चौक से रायपुर रिंग रोड नंबर 1 होकर महासमुंद की ओर आवागमन कर सकेंगे एवं महासमुंद से बिलासपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

 

 

3. दुर्ग भिलाई से होकर आने वाले वाहन चालक जिन्हें बलोदा बाजार जाना है वे कृपया सुविधाओं से बचने हेतु बलौदा बाजार मार्ग के स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से आरंग होकर खरोरा तक आवागमन कर सकेंगे एवं बलौदा बाजार से रायपुर होकर दुर्ग भिलाई की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे

 

 

 

 

4. धमतरी से होकर बलौदा बाजार की ओर जाने वाले वाहन चालक एवं आम नागरिक असुविधा से बचने हेतु बलौदा बाजार मार्ग के स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर आरंग से खरोरा होकर आवागमन कर सकेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button