छत्तीसगढ़

188 वर-वधु बने हमसफर, जनप्रतिनिधियों ने सुखद वैवाहिक जीवन का दिया आशीर्वाद

 

 

सूरजपुर।  : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फ्लैगशिप योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022-23 अंतर्गत जिला-सूरजपुर में आज मंगल भवन में कन्या विवाह का आयोजन किया गया। सरगुजा आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेल साय सिंह, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, कलेक्टर इफ्फत आरा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, जनप्रतिनिधिगण सहित गणमान्य नागरिकों ने 188 नवदम्पत्तियों को सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। जिसमें प्रेमनगर विधानसभा अंतर्गत सूरजपुर विकास खण्ड के 80 वर-वधुओं एवं भटगांव विधानसभा अंतर्गत मंगल भवन भैयाथान में भैयाथान विकास खण्ड के 56 एवं ओड़गी विकास खण्ड अंतर्गत 52 इस प्रकार कुल 188 वर-वधुओं ने नव दंपत्ति के रूप में फेरे लिए।

 

 

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए एक सौगात है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील सोंच है कि बेटियों का विवाह बिना किसी पारिवारिक खर्च के आसानी से हो। इसी सोंच के चलते उन्होंने योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले राशि पच्चीस हजार रूपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए देने का निर्णय लिया है। इससे मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन और अच्छे से हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापन किया है।

 

 

Related Articles

Back to top button