
अधेड़ ने ससुराल में लगाई फांसी:शाम को निकला था, फिर नहीं लौटा; फंदे पर लटकी
अधेड़ ने ससुराल में लगाई फांसी:शाम को निकला था, फिर नहीं लौटा; फंदे पर लटकी मिली लाश
रायगढ़8 महीने पहले
शाम को निकला था, फिर नहीं लौटा; फंदे पर लटकी मिली लाश|रायगढ़
इस तरह से फंदे पर लटकी मिली है लाश।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वह शनिवार शाम को घर से निकला था। इसके बाद लौटा ही नहीं। फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिली है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।







मूल रू्प से जांजगीर के मालखरौदा का रहने वाला महावीर राठिया(50) पिछले कुछ साल से रायगढ़ के कुनकुनी में अपने सुसराल में रहता था। उसकी पत्नी और 2 बच्चे भी यहीं रहते हैं। शनिवार शाम को अचानक महावीर घर से निकल गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल ता था।
कहा जा रहा है कि देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तब उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने सूचना दी की महावीर ने फांसी लगा ली है। लोगों ने उसकी लाश गांव के जलाशय के पास बने झोपड़ी के अंदर देखी थी। खबर लगते ही परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने देर रात को ही शव को फंदे से उतार लिया था और पीएम के लिए भेजा था। रात होने के कारण शव का पीएम नहीं हो सका था। अब रविवार को पीेएम कर शव को परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस का कहना है की प्रथम दृष्यटता में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिजनों से पूछताछ जारी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।








