CRIMEछत्तीसगढ़

जिले में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़: पुलिस को देख कई लोग छत से खुदे… 5 लड़की और 2 लड़के पकड़ाएं

झज्जर, हरियाणा। जिले में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। गुरूवार को अचानक झज्जर पुलिस ने होटलों पर रेड मार दी। युवक-युवतियां कमरों से निकलकर भागने लगे। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए कोई छत से कूद गया तो कई छिप गए।

पुलिस ने घेराबंदी कर सबको धर दबोचा। इस कार्रवाई में 5 युवतियों और 2 पुरुषों को पकड़ा गया। उनसे इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सैक्स रैकेट की सूचना मिलने के बाद यह रेड की गई। पुलिस ने दोपहर के समय करीब 12 बजे के आसपास छापेमारी आरंभ की। सबसे पहले पुलिस पुराना बस स्टैंड मार्ग के पास स्थित एक होटल में गई।

जैसे ही पुलिस वहां पहुंची होटल में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई जोड़े भागते हुए नजर आए। मौके पर से पुलिस ने 2 महिलाओं को गाड़ी में बिठाया। उसके बाद पास में ही स्थित एक गेस्ट हाउस में जाकर पुलिस ने एक युवती और एक युवक को पकड़ा फिर पुलिस की टीम उन्हें थाने में लेकर चली गई।

 

Related Articles

Back to top button