CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

हाईटेंशन लाइन से टकराया बोर्ड : तीन झुलसे, एक की मौत

जबलपुर । शहर के एक कपड़ा कारखाने में मंगलवार दोपहर करंट लगने से चार मजदूर झुलस गए। सभी को मेडिकल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई। संजीवनी नगर थाना पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि संजीवनी नगर में मुकेश परवानी का बहुमंजिला कपड़ा कारखाना है। मंगलवार दोपहर दो बजे मजदूर देवेंद्र यादव, अनिकेत यादव अपने दो अन्य साथियों के साथ कारखाने में लगा लोहे का बोर्ड निकालकर छत पर ले जा रहे थे।

छत पर पहुंचने पर बोर्ड का एक हिस्सा कारखाने के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। बोर्ड में करंट फैलने से चारों झुलसकर बेहोश हो गए। वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने लकड़ी से बोर्ड को हटाया और झुलसे मजदूरों को मेडिकल ले गए।

डॉक्टरों ने देवेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया।    कुशल कारीगर था देवेंद्र एसआई विनोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि कारखाने में रेडीमेड कपड़े बनाए जाते हैं। इसके लिए वहां सिलाई मशीनें लगी हैं। सभी बिजली से चलने वाली हैं। उन्होंने बताया कि गढ़ाकोटा सागर निवासी देवेंद्र यादव कारखाने में सात साल से काम कर रहा था। वह कुशल कारीगर था।

Related Articles

Back to top button