Uncategorized

भिलाई में मुस्लिम महिलाएं और पुरुष दे रहे रामलला का न्योता  अक्षत चावल देकर अयोध्या जाने की अपील; जय श्रीराम के नारे लगाए भाईचारे का दिया पैगाम  22  जनवरी बैकुंठधाम में भव्य मड़ई मेले का आयोजन

By Dinesh chourasiya

भिलाई कैंप क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब दिखाई दी है। यहां मुस्लिम समाज के लोग घर-घर जाकर रामलला का न्योता दे रहे हैं। जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पुरुषों के साथ महिलाएं और युवतियां हाथों में अक्षत चावल लेकर लोगों से 22 जनवरी को अयोध्या जाने की अपील कर रहे हैं।

भिलाई में इस टोली का नेतृत्व कर रहे अकबर खान का मकसद भाई-चारे का संदेश देना है। उनके मुताबिक राम सबके आदर्श हैं। मुझे मुस्लिम होने पर तो गर्व है लेकिन उससे बढ़कर इस बात पर नाज है कि श्रीराम के लिए कुछ काम आ पाया। उन्होंने दुनियाभर के मुसलमानों से अपील की है कि धर्म की दूरियां छोड़कर इस कार्यक्रम में जरूर भाग लें।

राम और रहीम कहीं से अलग नहीं

अकबर खान के मुताबिक कुछ असामाजिक लोगों ने दोनों धर्म के लोगों को बांटने का प्रयास किया। राम और रहीम दोनों एक हैं इन्हें अलग नहीं किया जा सकता है। जब हिंदू मजार में माथा टेक सकता है तो मुस्लिम मंदिर क्यों नहीं जा सकता। हमारे मोहल्ले की महिलाओं की भी यही सोच है। इसलिए वो सब मिलकर हाथों में अक्षत चावल लेकर रामलला के दर्शन का न्योता बांट रही हैं।

भारत में हिंदू मुस्लिम सब एक साथ रहते हैं तो अलग कैसे

कैंप एरिया की निवासी ई-भवानी भवानी कहती हैं कि मोहल्ले में हम सभी धर्मों का त्योहार मिलकर मनाते हैं। दोनों धर्मों के बीच जो भेदभाव फैलाया जा रहा है उसे दूर करने की जरूरत है।

महिलाओं ने गाया रघुपति राघव राजा राम

सभी महिलाओं ने रघुपति राघव राजा राम, ईश्वर अल्ला तेरो नाम का गाना भी गाया। उन्होंने कहा कि इस गीत में हमें बताया गया है कि ईश्वर और अल्ला एक ही शक्ति के दो अलग-अलग नाम हैं। इसलिए हिंदू और मुस्लिम दो अलग-अलग कैसे हो सकते हैं।

हिंदू मुस्लिम सहेलियों ने कहा- हम दो जिस्म एक जान।

मुस्लिम और हिंदू महिलाओं ने कहा- हम दो जिस्म एक जान

महिलाओं की टोली में शाहजहां बैगम और वनीता दास कहती हैं कि वो एक जिस्म दो जान हैं। हम दोनों सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ रहते हैं। सभी त्यौहार मिलकर मनाते हैं। मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो जरूर एक बार रामलला के दर्शन के लिए जाएंगी।

  1. बैकुंठधाम में भव्य मड़ई मेले का आयोजन

22 जनवरी को भगवान राम के आगमन को लेकर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में बैकुंठ धाम भिलाई में विधायक रिकेश सेन और बैकुंठधाम मंदिर समिति के सहयोग से विशाल मड़ई मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस दिन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाम 6 से रात 10 बजे तक विराट हनुमान चालीसा एवं संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया है। शाम 6 बजे से दीप सजावट का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं रात 10 बजे छत्तीसगढ़ी लोक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Related Articles

Back to top button