छत्तीसगढ़

भिलाई के इस ओवरब्रिज के पास जबरदस्त डेवलप हो रहा मार्केट, देखिए कहां क्या बन रहा

BHILAI. नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत प्रमुख बाजारों को व्यवस्थित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बाजारों के ठेले और गुमटियों को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। इसी कड़ी में पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे के कबाड़ और काफी लंबे वक्त से पड़े कंडम ठेले और गुमटियों को हटाया जा रहा है

इस स्थान पर यातायात का अधिक दबाव रहता है और नंदनी रोड से पावर हाउस आवाजाही करने वाले लोग भी इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इस लिहाज से यहां पर काफी लंबे समय से पड़े हुए कबाड़ ठेले व गुमटियों को हटाने का काम हो रहा है।

कई इलाकों और प्रमुख बाजारों में बेतरतीब लगे हुए ठेले व गुमटियों की वजह से ट्रैफिक का दबाव अधिक हो जाता है तथा आवाजाही में परेशानी होती है। इसके साथ ही दिखने में भी अव्यवस्थित नजर आता है इन सभी को ध्यान में रखते हुए भिलाई निगम के कई इलाकों में वेंडिंग जोन तैयार किया जा रहा है। भिलाई के नेहरू नगर में शहर का पहला वेंडिंग जोन आकार ले चुका है। इसके बाद से वैशाली नगर में महाविद्यालय के पास गौरव पथ, मदर टेरेसा नगर इलाके में, खुर्सीपार कॉलेज के पास वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। एक बेहतर प्लेटफॉर्म देने के साथ ही समरूप और व्यवस्थित तरीके से दुकान संचालित करने खाका तैयार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीते दिनों महापौर नीरज पाल, दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, निगम कमिश्नर रोहित व्यास ने बाजारों का निरीक्षण किया था। इस दौरान कलेक्टर ने वेंडिंग जोन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसी के तहत भिलाई निगम द्वारा वेंडिंग जोन तैयार किया जा रहा है। जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, येशा लहरे, अमिताभ शर्मा, पूजा पिल्ले व खिरोद्र भोई निरंतर निरीक्षण कर मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा संचालनकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्य योजना को मूर्त रूप दे रहे है।

 

Related Articles

Back to top button