
रायपुर: इन दिनों सोशल मीडिया में क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। अब सोशल मीडिया में मॉल में घूम रही एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की मॉल की एस्केलेटर यानी स्वचालित सीढ़ियों पर खड़ी है। उनके आगे कई और भी लड़कियां भी खड़ी हैं।
आप गौर से देखेंगे तो पाएंगे कि लड़की की जींस की पिछली जेब में बड़ा सा चाकू रखा है। इसे देखकर मॉल में मौजूद हर कोई हैरान था। अचानक लड़की चाकू का हैंडल खींचती है और उसे कान के पास ले जाती है। इसे देखने के बाद लगता है कि उसने अपना शिकार तलाश कर लिया है और वह उसे मारने की फिराक में है।







मगर, ये क्या चाकू का हैंडल पकड़कर वह बोलने लगी। पहली नजर में हर कोई हैरान रह गया क्योंकि वह चाकू नहीं, बल्कि एक लड़की का मोबाइल फोन का कवर है। जो देखने में बिल्कुल छूरे की तरह लग रहा है।
यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के ट्विटर पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं और मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
यह कहने की जरूरत नहीं है कि आजकल हर किसी के पास सेल फोन है और खासतौर पर लड़कियों को मोबाइल से ज्यादा इसके कवर से प्यार होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि गर्ल फोन केस काफी आकर्षक होते हैं। हर कोई इसे बिल्कुल अलग और यूनीक रखना चाहता है। मगर, मॉल में घूम रही इस लड़की से ज्यादा यूनीक मोबाइल कवर तो हमने आज से पहले कभी नहीं देखा था।




I did not expect this! 😂 pic.twitter.com/DqdpbdZJnV
— Figen (@TheFigen_) January 18, 2023







