CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

जुआ सट्टा खिलाने वाले के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही, 5 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

BHILAI : पुलिस अधीक्षक  दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव (मापसे) के नेतृत्व में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर  संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी अनुभाग प्रभात कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर थाना छावनी क्षेत्र में अवैध सट्टा एवं जुआ खिलाने वालों के विरूद्ध अभियान कार्यवाही के दौरान दिनांक 28.01.2023 को थाना छावनी क्षेत्र मे अवैध रूप से सटटा खिलाने वाले मो. आसिफ के ठिकाने नहर किनारे कसाई मोहल्ला में रेड कार्यवाही किया दिनांक 28.01.2023 गया जहा आरोपी मो. आसिफ, सबरजीत कुमार एवं दिलीप कुमार अवैध रूप से हारजीत का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते हुये पकड़े गये|

जिनसे पृथक पृथक 08 एवं 07 नग जुमला 12 नग सट्टा पट्टी एवं कुल जुमला रकम 29430 रूपये जप्त किया गया। वही से कुछ दूरी पर मो. तौफिक के ठिकाने नहर किनारे कसाई मोहल्ला कैम्प 02 में रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी मो तौफिक एवं ईमामुददीन अवैध रूप से हारजीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते हुये पकड़े गये जिनसे पृथक पृथक 06 एवं 03 नग जुमला 09 नग सटटा पट्टी एवं कुल जुमला रकम 2300 रूपये जप्त किया गया। आरोपियो से कुल जुमला नगदी रकम 31730 रूपये जप्त किया गया एवं आरोपियों के विरूद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button