
भिलाई 3। सेक्टर 01, भिलाई, जिला दुर्ग (छ.ग.) निवासी रमेश सोनी पिता शान्तनु प्रसाद सोनी उम्र 59 साल थाना पुरानी भिलाई में आज दिनांक 19.01.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17-18.01.2023 के दरम्यानी रात टेलकम फैक्ट्री, हथखोज के पीछे रखे एल. एन. टॉवर व टी.टी.एच. टॉवर के कम्पोनेंट जो एंगल और चेकर प्लेट से बना कुल वजन लगभग 06 टन कीमती 360,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 20/2023 धारा 457,380 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, पुरानी भिलाई के नेतृत्व में उनके टीम द्वारा चोरी गये माल एवं अज्ञात चोर की पतासाजी किया गया।







थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, कुछ व्यक्तियों द्वारा हथखोज में लोहे का एंगल, प्लेट कबाड़ी में बेचने की बात कर रहे हैं। सूचना की तस्दीकी हेतु थाना पुरानी भिलाई पुलिस हथखोज पहुंचकर चार संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ करने पर इनके द्वारा खुर्सीपार निवासी शिव शर्मा के कहने पर एल. एन. टॉवर व टी. टी. एच. टॉवर के कम्पोनेंट लगभग 06 टन, कीमती 360,000/- रूपये को चोरी करना एवं चोरी किए लोहे का एंगल व प्लेट को शिव शर्मा के खुर्सीपार वाले गोदाम के सामने वाहन टाटा डी.आई में रखना एवं कुछ लोहे का एंगल व प्लेट को इंजीनियरिंग पार्क हथखोज के झाड़ियों में छिपाकर रखना बताए।
चोरी गए एल. एन. टॉवर व टी. टी. एच. टॉवर लगभग 06 टन कीमती कीमती 360,000/- रूपये को बरामद कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है एवं अपचारी बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है। कबाड़ी
चोरी करवाने वाला सरगना एवं गोदाम का मालिक शिव शर्मा फरार है जिसके पीछे पुरानी भिलाई पुलिस लगी है।






