CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव की पायलेटिंग गाड़ी खाई में गिरी…ड्राइवर को बाहर निकाले, तीन लोग अब भी दबे

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर अंबिकापुर से आ रही है। अंबिकापुर से पहले उदयपुर में एक हादसा हो गया है। यह हादसा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव की पायलेटिंग गाड़ी में हुई है। अरूण साव के साथ चल रही कार खाई में गिर गई है। यह खाई उदयपुर के पास मोरगा गांव में बताई जा रही है।

उनके पुख्ता सूत्रधारों ने बताया कि, अभी ड्राइवर को ही खाई से निकाल पाए हैं। बाकी तीन पुलिस कर्मी अब भी दबे हुए हैं, ऐसी जानकारी सामने आ रही है। अरूण साव के साथ चल रहे अन्य भाजपा नेता व पुलिस कर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। रात सवा 1 बजे तक यही अपडेट आ पाया है। बताया जा रहा है कि तीन पुलिस कर्मी हादसे की वजह से कार में दब गए हैं। उन्हें निकालने के लिए भरसक प्रयास किया जा रहा है।

आपको बता दें कि अरूण साव अंबिकापुर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। दरअसल, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अंबिकापुर में होनी है। बैठक के लिए सभी नेता अंबिकापुर रवाना हो रहे थे। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ट्रेन से कार्यसमिति में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जबकि, अन्य भाजपा नेता अपनी-अपनी कार व ट्रेन से गए हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने वाले नेताओं में अरूण साव के साथ भिलाई से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय और यशवंत जैन भी है।

Related Articles

Back to top button