CRIMEअपराधदेश-विदेश

जलेबी की रेहड़ी लगाने वाला बन गया बाबा, 120 महिलाओं को नशीली चाय पिलाकर किया रेप

फतेहाबाद – नशीली चाय पिलाकर 120 महिलाओं का रेप करने वाला जलेबी बाबा फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे है और उसे जिंदगी के 14 साल अब जेल में बिताने हैं। इस बाबा का असली नाम बिल्लू राम है। कोर्ट ने दो दिन पहले जलेबी बाबा को 376सी में 7-7 साल, पॉक्सो एक्ट में 14 साल और 67 आईटी एक्ट में 5 साल की सजा सुनाई है। 2018 में टोहना में पुलिस के एक अधिकारी को उनके मुखबिर ने मोबाइल पर एक अश्लील वीडियो भेजा, जिसमें जलेबी बाबा महिला के साथ कुकर्म करता नजर आ रहा था।

 

वीडियो सामने आने के बाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर जलेबी बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस का साफ ताैर पर कहना है कि बिल्लूराम न सिर्फ महिलाओं का रेप करता था बल्कि उसके वीडियो भी बना लेता था। इन वीडियोज का इस्तेमाल वह महिलाओं को ब्लैकमेल करने के लिए करता था।

 

जलेबी बाबा के नाम से चर्चित हुए बिल्लूराम की 4 बेटियां और दो बेटे हैं, जबकि पत्नी का सालों पहले निधन हो चुका है। वह 23 साल पहले पंजाब के मानसा से हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना कस्बे में आ बसा था। यहां आने के बाद शुरुआती 13 साल उसने जलेबी बेचने का धंधा किया था। इसी दौरान वह एक तांत्रिक से मिला था। इसी से उसने तांत्रिक बनने का तरीका समझा और फिर गोरखधंधा करने लगा।

Related Articles

Back to top button