छत्तीसगढ़

नहीं हो रही साफ-सफाई, शीतला कंपलेक्स वार्ड क्रमांक 37 में पसरा है कचरे का अंबार

दुर्ग : दुर्ग के वार्ड क्रमांक 37 शीतला कंपलेक्स में नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण कचरे का अंबार लगा हुआ जिससे यहां के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के लोगों ने कई बार नाली की सफाई कराने की मांग की लेकिन किसी ने भी कभी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। जिससे आसपास के क्षेत्र में कई प्रकार की  बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वार्ड में रहने वाले लोगों ने बताया कि नगर पालिका में भी कई बार जाकर अधिकारियों से सफाई कराने का निवेदन किया जा चुका है, लेकिन अधिकारी भी इस दिशा में गंभीरता से ध्यान नहीं देते हैं। नाली साफ ना होने के कारण इस क्षेत्र में गंदगी फैल रही है| जिससे आसपास के क्षेत्र में कई प्रकार की  बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button