वार्ड क्रमांक 20 रोशन नगर में स्ट्रीट लाइट समस्या का समाधान, नगर पालिका की त्वरित कार्रवाई से पुनः लौटी रोशनी
क्राइम रिपोर्टर : रितेश कुमार की खबर








बालोद। (27/05/2026 को समस्या समाधान जन सेवा बालोद WhatsApp ग्रुप में साझा की गई थी, जिसका समाधान 31/05/2026 को किया गया)




वार्ड क्रमांक 20 पाररास (रोशन नगर) में श्री सुरेश निर्मलकर के घर से श्री पुणनंद यादव के घर तक लगी स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या सामने आई थी, जिससे स्थानीय नागरिकों को रात्रि में आवागमन में असुविधा हो रही थी।

यह समस्या समाधान जन सेवा बालोद WhatsApp ग्रुप में 27/05/2026 को साझा की गई थी। सूचना मिलने पर ग्रुप एडमिन Ritesh Kumar एवं सहयोगी सदस्य गौरव शुक्ला, योगेश्वर सोनकर, प्रमोद साहू, मुकेश बघेल एवं अविनाश साहू द्वारा मामले को संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका अध्यक्ष तक पहुंचाया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 31/05/2026 को स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कर पुनः चालू किया गया।
स्थिति की पुष्टि हेतु समूह से संबंधित फोटो वीडियो संलग्न की गई है, जिसमें समस्या और उसके समाधान से जुड़ी जानकारी स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।

इस कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था बहाल हुई और स्थानीय नागरिकों को रात्रि समय आवागमन में राहत प्राप्त हुई।








