Uncategorized

BSP से 250 टन लोहा चोरी के मामले में क्रेन ऑपरेटर गिरफ्तार; अब तक 5 आरोपी पकड़े गए, मास्टरमाइंड फरार

By Dinesh chourasiya

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से करोड़ों रुपए के लौह स्क्रैप की चोरी मामले में पुलिस ने पांचवे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने इस संगठित चोरी गिरोह से जुड़े सांई एसोसिएट के क्रेन ऑपरेटर रविन्द्र साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह मुख्य आरोपी संजय सिंह के निर्देश पर मैग्नेटिक क्रेन की मदद से बीएसपी का लोहा चोरी कर फ्लू डस्ट ले जाने वाली गाड़ियों में लोड करता था।

पुलिस ने बीएसपी से लोहा चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब तक कुल पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य और मुख्य फरार आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है।

4 दिन पहले पुलिस ने रेड मारकर की की थई कार्रवाई मामले का खुलासा 26 मई को हुआ। पुलिस ने हथखोज स्थित ए.के. ट्रेडर्स स्क्रैप यार्ड में दबिश दी। जांच के दौरान वहां खड़े कई वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ बड़ी मात्रा में लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री भरी मिली। पुलिस को मौके पर हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यूटी 8797 में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट और बीम भरी हुई मिली थी। वहीं ट्रक क्रमांक सीजी 10 आर 2004 में भी लोहे की प्लेट कटिंग मिली। एक अन्य हाईवा वाहन सीजी 08 एडब्ल्यू 1475 खाली खड़ा था, जो कथित तौर पर अपना माल उतार चुका था। मौके पर फ्लू डस्ट के ढेर के बीच बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप भी रखा मिला।

मुख्य आरोपी अब तक पकड़ से बाहर जांच के दौरान पुलिस ने वहां मौजूद ट्रक, टाटा वाहन, जेसीबी, हाईड्रा, चेन माउंटिंग मशीन और अन्य उपकरण भी जब्त किए। पुलिस के अनुसार इन मशीनों का उपयोग चोरी के लोहे को लोड कर दूसरे स्थानों तक पहुंचाने में किया जा रहा था। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड संजय सिंह अब तक फरार है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 250 टन लौह स्क्रैप जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 90 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं जब्त किए गए वाहनों और मशीनों को मिलाकर कुल संपत्ति की कीमत करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपए बताई गई है।

पूछताछ में संजय सिंह का नाम स्वीकार किया विवेचना के दौरान पुलिस को रविन्द्र साहू की भूमिका के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह मुख्य आरोपी संजय सिंह के कहने पर मैग्नेटिक क्रेन के जरिए बीएसपी का लोहा फ्लू डस्ट वाहनों में लोड करता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले चार से पांच महीने से संगठित तरीके से इस चोरी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने रविन्द्र साहू को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की

Related Articles

Back to top button