भिलाई में जेल से बाहर आते ही मेरा मकान क्यों तोड़ा, दूसरा बनाकर दो’:गोलीकांड के आरोपी अमित जोश की मां ने बीएसपी अधिकारी को धमकाया, अफसर बोले- कार्यवाही जारी रहेगी
By Dinesh chourasiya

भिलाई टाउनशिप के ग्लोब चौक गोलीकांड के आरोपी अमित जोश की मां बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के अधिकारी केके यादव के घर धमकी देने पहुंच गई। उसने कहा कि, जिस तरह उसका घर तोड़ा गया है, अब दोबारा बनाकर दो

यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी







यह कार्रवाई प्रशासन और न्यायालय के आदेश पर भिलाई टाउनशिप में ग्लोब चौक गोलीकांड के बाद अपराधियों, अवैध कब्जेधारियों, भू माफियाओं और दलालों के खिलाफ की गई है। आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। किसी की भी धमकी का उनके ऊपर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

अमित जोश की मां पहुंची थी बीएसपी अधिकारी के घर
दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि, आरोपी अमित जोश की मां दो दिन पहले ही जमानत पर बाहर आई है। वो बीएसपी अधिकारी केके यादव के घर पहुंची थी। उनसे कहा कि उसका मकान क्यों तोड़ा। दूसरा बनाकर दो। उसके जाने के बाद केके यादव ने पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी। यदि ऐसा दोबारा हुआ तो वो इसकी एफआईआर दर्ज कराएंगे।




64 बीएसपी आवास को तोड़ा, खाली कराई 1 एकड़ की जमीन
बता दें कि, बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने पुलिस प्रशासन की मदद लेकर अमित जोश, अंकुर शर्मा, अमित के जीजा लक्की, पिंकी राय और मुकुल सोना जैसे अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाया था। इस तरह से उन्होंने बीएसपी टाउनशिप में बने 64 आवास को तोड़ने के साथ ही करीब एक एकड़ बीएसपी भूमि को कब्जामुक्त कराया है। साथ ही 10 से अधिक दुकान, कॉम्प्लेक्स और अवैध घरों को तोड़ा गया है।
सभी अनफिट मकानों को तोड़ने की होगी कार्रवाई
पुलिस प्रशासन की मदद से बीएसपी सभी अनफिट बीएसपी आवास को तोड़ रही है। अब तक 100 से अधिक अनफिट बीएसपी आवास को कब्जामुक्त कर तोड़ा जा चुका है। इस कार्रवाई के दौरान बीएसपी, पुलिस और अन्य विभाग की 150 से अधिक लोगों की टीम शामिल रही। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।




