छत्तीसगढ़

दिग्गज अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा को 6 महीने की जेल, इतना जुर्माना भी, जानिये क्या हैं पूरा कांड

By Dinesh chourasiya

 

मुंबई : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और नेत्री जया प्रदा को एक मामले में कोर्ट ने छह महीने की जेल की और करीब 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।  दरअसल चेन्नई के रायपेटा में उनके स्वामित्व वाले एक मूवी थिएटर के कर्मचारियों द्वारा दायर याचिका के संबंध में यह फैसला सामने आया है।

रामपुर से दो बार सांसद भी रही
जया प्रदा दो बार लोस में सपा की ओर से रामपुर की सांसदी भी कर चुकी हैं। 2004 और 2009 में उन्होंने रामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को पटखनी देकर जीत हासिल की थी।  बाद में सपा ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया और फिर 2014 के चुनाव में उन्होंने रालोद के टिकट पर बिजनौर से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 2019 में जया प्रदा वापस रामुर लौटीं और भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया। हालांकि, इस बार भी उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी।

Related Articles

Back to top button