देश-विदेश

कांग्रेस के दो विधायकों के यहां आयकर का छापा, 100 करोड़ की बेनामी लेनदेन का खुलासा

रांची। रांची में मंगलवार को झारखंड कांग्रेस के दो विधायकों और उनके सहयोगियों समेत कुछ कारोबारियों पर छापेमारी  के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 100 करोड़ से अधिक के बेनामी लेनदेन और निवेशों का पता लगाया है।

सीबीडीटी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि 4 नवंबर को झारखंड के रांचीए गोड्डाए बेरमोए दुमकाए जमशेदपुरए चाईबासाए बिहार के पटनाए हरियाणा के गुरुग्रामए पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत 50 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापे के दौरान 2 करोड़ रुपए की नकदी भी बरामद की है जिन्हें गिनने के लिए मशीनों का सहारा लिया गया।

इनकम टैक्स ने दोनों विधायकों के नाम जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव के रूप में बताया। बेरमो सीट से विधायक जयमंगल ने भी रांची में आवास के बाहर मीडिया से बात करते हुए ऐक्शन की पुष्टि की और कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button