CRIMEअपराधदेश-विदेश

नाबालिग छात्रा को भगा ले गया युवक, मामा के घर रह रही थी युवती, जानिए क्या है पूरा मामला

Haryana: हरियाणा के अंबाला में एक मामला सामने आया है जिसमे एक नाबालिक छात्रा को एक युवक भगा ले गया है। जानकारी मिली है कि छात्रा का 12वीं कक्षा का पेपर था और उसके बाद तुरंत ही वह युवक उसे भगा ले गया है।

छात्रा पिछले 8-9 साल से अंबाला कैंट के विशिष्ट नगर में अपने मामा के घर रह रही थी। महेश नगर थाना पुलिस ने मामा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उनके मामा ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय भांजी पिछले 8-9 साल से उसके पास रह रही थी। SD कन्या स्कूल अंबाला कैंट में कक्षा 12वीं में पढ़ती थी, जिसके 24 मार्च को ही पेपर खत्म हुए थे।

सुबह के साढ़े 6 बजे से घर से गायब है लड़की 

साथ ही शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उसकी भांजी शनिवार सुबह साढ़े 6 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई, जिसकी उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

आरोप लगाए कि उन्हें शक है कि गांव बब्याल निवासी चमन शादी की नीयत से बहना-फुसलाकर भगा ले गया है।

पुलिसस्टेशन में केस दर्ज

छात्रा के मामा ने पुलिस को शिकायत सौंप तलाश करने की गुहार लगाई है। उन्हें चिंता जताई कि कहीं उसकी भांजी के साथ कुछ गलत न हो जाए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 व 366A के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button