Uncategorized

राहुल गांधी का बयान मच गया बवाल हिंदू विरोधी बयान पर भड़के भाजपाई : विश्व हिंदू परिषद ने फूंका पुतला, कहा- देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी

By Dinesh chourasiya

संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हिंदुओं पर टिप्पणी की थी। इसके विरोध में बीजेपी और वीएचपी सहित कई हिंदू संगठनों ने विरोध जताया। भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई के सदस्यों ने राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी कर पुतला दहन किया।

भाजयुमो के नेता बड़ी संख्या में सेक्टर-7 ग्लोब चौक पर इकट्ठा हुए। इसके बाद वहां राहुल गांधी का पुतला बनाकर पैदल मार्च किया। इसके बाद पुतले को जलाते हुए उसे जूतों से मारा गया। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने जो हिंदुओं को लेकर बयान दिया है, वो देश और हिंदुत्व विरोध है। उनको देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

भाजयुमो के भिलाई जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि, राहुल गांधी की ओछी मानसिकता का बयान पहली बार नहीं आया है। इस तरह के बयान वो पहले भी देते रहे हैं। उनका यह बयान देश और हिंदुत्व विरोधी है। इसका भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई विरोध करता है।

उन्होंने कहा कि, कुछ समय से यह लग रहा था कि उनके अंदर परिपक्वता आई है, लेकिन इस बयान ने यह साबित कर दिया है कि उनकी बचकाना हर्कत अभी नहीं गई है। वो अभी भी अपरिपक्व हैं। हिंदुत्व का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। इस दौरान पश्चिम मंडल में जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजपा के महामंत्री विजेन्द्र सिंह सहित मंडल अध्यक्ष रोहित तिवारी आदि मौजूद रहे।

सुपेला मंडल के भाजयुमो सदस्यों ने किया पुतला दहन

सुपेला मंडल के सदस्यों ने भी जलाया पुतला

राहुल गांधी के बयान के विरोध में भिलाई के गदा चौक में सुपेला मंडल के भाजयुमो सदस्यों ने भी पुतला जलाया। उन्होंने इस दौरान सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि, जो बयान राहुल गांधी ने दिया है उसको देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button