
हर महीने की तरह आने वाले मार्च के महीने में भी कई बदलाव होने जा रहे है। ये वो बदलाव है जिसका असर सीधा आम जनता की जेब पर पड़ता है। कभी लोग की जेब कटती है तो कभी राहत मिलती है। इस महीने मार्च में बैंक लोन महंगा कर सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भी नए फीचर्स नजर आ सकते हैं। ट्रेन के टाइम-टेबल में भी बदलाव हो सकता है। इन परिवर्तनों का सीधा असर आमजन पड़ेगा। आइए जानें मार्च में कौन-से नए नियम लागू होने वाले हैं।
बैंक महंगा कर सकते हैं लोन
हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में वृद्धि की है। जिसके बाद कई बैंकों ने MCLR दरों में इजाफा कर दिया है। जिसका सीधा असर लोन और ईएमआई पर पड़ेगा। लोन पर ब्याज दरें बढ़ सकती हैं। और ईएमआई का बोझ जनता को परेशान कर सकता है। कई बैंकों द्वारा निर्धारित की नई दरें 1 मार्च से लागू होने वाले हैं।







12 दिन बैंक रहेंगे बंद
आरबीआई द्वारा जारी किये कलेंडर के मुताबिक मार्च में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने होली और नवरात्रि की छुट्टियाँ हैं। साथ ही साप्ताहिक हॉलिडे भी शामिल है। इसलिए बैंक संबंधित अपने सारे काम समय रहते ही निपटा लें।
ट्रेन के नियमों में बदलाव
गर्मी के करण रेलवे ट्रेनों के टाइम-टेबल में बदलाव कर सकता है। मार्च में नया शेड्यूल जारी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मार्च से 10 हजार पैसेंजर ट्रेन और 5 हजार मालगाड़ियों का समय बदला जाएगा।
सोशल मीडिया से जुड़े बदलाव
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार तीन शिकायत अपीलीय समितियाँ बनाने की घोषणा कर दी है। जिससे फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लगाम लगाई जाएगी। 1 मार्च से यह नियम लागू होने वाला है। इन समितियों के जरिए यूजर्स की शिकायतों को मात्र 30 दिनों में निपटाया जाएगा। धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले पोस्ट पर नया नियम लागू होगा। जिसके तहत यूजर्स पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।




गैस सिलेंडर से जुड़े नियम
हर महीने की शुरुआत में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में परिवर्तन होता है। अगले महीने घरेलू गैस सिलेंडरों के भाव में गिरावट का अंदाजा लगाया जा रहा है। वहीं 1 मार्च से गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में अहम बदलाव हो सकता है।






