छत्तीसगढ़

माँ महामाया एयरपोर्ट पर पहुँची टेस्टिंग फ्लाइट….

By Dinesh chourasiya

अम्बिकापुर – दरिमा स्थित मां महामाया हवाई अड्डे की नवनिर्मित हवाई पट्टी पर आज बहुप्रतिक्षित परीक्षण विमान उतरा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कल देर रात इस संबंध में जानकारी आने के बाद आज सारी तैयारियों को एक बार फिर से जांचा गया जिसके बाद दोपहर में 3 बजे के करीब यहां पर परीक्षण विमान को उतारा गया।

यह परीक्षण विमान छोटा था विमान से आए अधिकारियों ने महामाया एयरपोर्ट के रनवे को काफी अच्छा बताया तथा कहा बताया कि जल्द ही यहां से 72 सीटर या 19 से 22 सीटर विमान का संचालन प्रारंभ करने के लिए दिल्ली से अधिकारियों की टीम का दौरा कराया जाएगा। लायसेंसिंग की प्रक्रिया के बाद यहां से विमान का संचालन प्रारंभ हो जाएगाफ्लाइट….देखिये

 

Related Articles

Back to top button